फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukhbir said- I will contest elections from Muktsar, party withdrew the statement

Amritsar News: सुखबीर ने कहा- मुक्तसर से लड़ूंगा चुनाव, पार्टी ने वापस लिया बयान

Mon, 08 Dec 2025 09:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir said- I will contest elections from Muktsar, party withdrew the statement
चंडीगढ़/मुक्तसर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया । इस संदर्भ में पार्टी मुख्यालय की ओर से एक विज्ञप्ति भी जारी की थी। बयान में सुखबीर बादल ने यह भी कहा था कि इस सीट से विधायक हरदीप सिंह ढिल्लों को भी वे पार्टी में कभी दोबारा वापस नहीं लेंगे। देर शाम पार्टी मुख्यालय ने इस औपचारिक बयान को बिना कोई कारण बताए वापस ले लिया।
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा सीट शिअद का गढ़ मानी जाती है मगर कांग्रेस ने भी यहां कई बार उलटफेर किया है। शिअद नेता व पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल पांच बाद इस सीट से जीते। इसके अलावा शिअद नेता मनप्रीत सिंह बादल भी चार बार विधायक बने। चार बाद कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपने विधायक जितवाए। साल 2024 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में आप ने शिअद नेता हरदीप सिंह ढिल्लों को अपने खेमे में लेकर उन्हें टिकट दी थी। ढिल्लों अब इस सीट से आप के विधायक हैं। नौ बार इस सीट से जीतने वाले शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अगली बार खुद चुनाव लड़ने का एलान किया था लेकिन पार्टी इससे संबंधित बयान को वापस ले लिया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि शिअद सुखबीर बादल को किसी ओर सीट से लड़वाना चाहता है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed