फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sukhbir badal, amritsar, punjab

पानी पर बसों का संचालन जून से: सुखबीर

Fri, 05 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 05 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal, amritsar, punjab
उप मुख्यमंत्री  सुखबीर सिंह बादल ने आज अमृतसर में चल रहे विभिन्न विकास
विज्ञापन
प्रोजेक्टों को निर्धारित समय सीमा में मुकम्मल करने के निर्देश किए।

उन्होंने कहा सरकार का हरीके जलगाह में पानी पर बसें चलाने का विशेष प्रोजेक्ट इसी साल जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा और श्री दरबार साहब में बनाए जा रहा पहला विश्व स्तरीय व्याख्या केंद्र भी जुलाई के अंत तक समर्पित कर दिया जाएगा। सुखबीर अमृतसर में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा करने आयोजित की गई विशेष बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी, राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सोहन सिंह ठंडल, मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू, मेयर बख्शी राम अरोड़ा और विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय सीमा में सभी प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश दिए। सुखबीर ने कहा कि जल थल पर चलने वाली बसों का संचालन मई के आखिर हो जाएग और यह बसें हरीके वेटलैंड में चलेंगी। पहले चरण में यह बस अमृतसर और हरीके बाया तरनतारन से चलेगी।

बैठक दौरान श्री दरबार साहब में बन रहे विलक्षण व्याख्या केंद्र की वीडियो पेशकारी देखते हुए सुखबीर ने निर्देश दिए कि इस काम को जुलाई अंत तक हर हालत में संपन्न किया जाये। उन्होंने कहा कि यह विलक्षण व्याख्या केंद्र देश -विदेश के  श्रद्धालुओं को समर्पित होगा जो कि श्री दरबार साहब के  दर्शनों के लिए आते हैं। बैठक में उप मुख्य मंत्री को बताया गया कि इस व्याख्या केंद्र में डिजिटल एनसाईक्लोपीडिया से सिख इतिहास बारे लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

बस रैपिड ट्रांजिट व्यवस्था के काम का निरीक्षण करते हुए  सुखबीर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर सरकार 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है। प्रोजेक्ट पहली जून तक मुकम्मल हो जाएगा।  सुखबीर ने बताया कि 9.5 एकड़ जगह में 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे अर्बन हॉट बैसाखी तक लोगों को समर्पित कर दिया जायेगा। उन्होंने अमृतसर के सुंदरीकरण के काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed