फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   srilanka supreme court judge visited harmandir sahib in amritsar

श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट और लंदन के जजों ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका, भेंट किया गया सिरोपा

Mon, 03 Feb 2020 04:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 03 Feb 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
srilanka supreme court judge visited harmandir sahib in amritsar
श्री हरमंदिर साहिब में श्रीलंका के जज - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट के जज पी पदमन सरसेना और लंदन हाईकोर्ट की जज बीबी परमजीत कौर ने सोमवार सुबह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इन जजों के साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड के प्रो. प्रीतम सिंह और हरी नाम सिंह खालसा भी थे। इन जजों ने मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया। गुरबाणी श्रवण की और पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए।
विज्ञापन


एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह भुराकोना, प्रवक्ता कुलवंत सिंह रमदास और सूचना अधिकारी जसविंदर सिंह जस्सी ने उन्हें सिरोपा, दरबार साहिब की तस्वीर और धार्मिक किताबों का एक सेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जज पी पदमन सरसेना ने कहा कि दुनिया के इस महान आध्यात्मिक केंद्र में आकर उन्हें बेहद खुशी मिली है।
विज्ञापन


वहीं जज बीबी परमिंदर कौर ने कहा कि सचखंड में नतमस्तक होने का अनुभव प्रेरणा व उत्साह देने वाला है। उन्होंने एसजीपीसी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed