फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sri Akhand Path Sahib was done for the good of Sarbat.

सरबत के भले के लिए श्री अखंड पाठ साहिब करवाया

Mon, 20 Jun 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sri Akhand Path Sahib was done for the good of Sarbat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। लंगर श्री गुरु रामदास जी में ड्यूटी निभा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से सरबत के भले के लिए लंगर श्री गुरु गुरु रामदास जी में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरबचन सिंह के जत्थे ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। अरदास भाई सलविंदर सिंह ने की और संगत को पावन हुक्मनामा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह लुधियाना ने सुनाया। इस अवसर पर ज्ञानी जगतार सिंह ने संगत के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि सिख इतिहास में सेवा का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि गुरु के दर पर निष्काम भावना के साथ की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने लंगर श्री गुरु रामदास जी में सेवा निभा रहे मुलाजिमों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सिखों की परंपराएं मानवता के भले के अनुकूल हैं। इस अवसर पर एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह, उप मीडिया सचिव कुलविंदर सिंह रमदास, हरजीत सिंह लालूघुम्मन, श्री दरबार साहिब के मैनेजर सुलखन सिंह भंगाली, मैनेजर बघेल सिंह, मलकीत सिंह बहिड़वाल समेत कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed