{"_id":"618c1aef3119d05a2a326a29","slug":"sri-akal-takht-sahib-not-satisfied-with-amarinder-singh-explanation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामला: अमरिंदर सिंह के स्पष्टीकरण से श्री अकाल तख्त साहिब संतुष्ट नहीं, विधायकों से भी दोबारा जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामला: अमरिंदर सिंह के स्पष्टीकरण से श्री अकाल तख्त साहिब संतुष्ट नहीं, विधायकों से भी दोबारा जवाब तलब
Thu, 11 Nov 2021 01:12 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:12 AM IST
सार
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब को बेअदबी मामले में अपना स्पष्टीकरण भेजा है। पांच सिंह साहिबान उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कांग्रेस के पांच विधायकों से एक बार फिर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड को बुधवार को पत्र के जरिये स्पष्टीकरण भेजा है लेकिन कैप्टन के स्पष्टीकरण से पांच सिंह साहिबान संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के पांच विधायकों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में बड़गाड़ी में लगाए मोर्चे को हटाए जाने की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा सिख जत्थेबंदियों से किया था लेकिन कार्रवाई में उनके असफल रहने पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने पांच विधायकों को पेश होने को कहा था। विधायकों ने इसकी जिम्मेदारी तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिर पर डाल दी थी। इसके बाद कैप्टन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मामला अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन है।
विज्ञापन
कार्यकारी जत्थेदार ने विधायकों से दोबारा की जवाब तलबी
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के स्पष्टीकरण से पांच प्यारे संतुष्ट नहीं हुए तो श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ने एक बार फिर उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीन विधायकों हरमिंदर सिंह गिल, सकुलबीर सिंह जीरा और कुशलदीप सिंह ढिल्लों से दोबारा जवाबतलबी की है।
विज्ञापन
गृह मंत्री रंधावा को दिया पांच दिसंबर तक का समय
कार्यकारी जत्थेदार मंड ने कहा कि अब सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं और गृह मंत्रालय भी उनके पास है। इसलिए वे इस मामले में अच्छे तरीके से जांच करवाएं। इसके लिए उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 5 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है। अगर तब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो श्री अकाल तख्त साहिब से उनके खिलाफ हुकमनामा भी जारी किया जाएगा।