फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Speeding bike hits scooter, girl dies

Amritsar News: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्ची की गई जान

Mon, 16 Sep 2024 09:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 16 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Speeding bike hits scooter, girl dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने स्कूटी पर जा रहे दंपती और उनकी 2 वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। उधर, थाना सिटी की पुलिस ने मृतक के भतीजे अमरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी हरिजन बस्ती नवां टांडा, थाना बहरामपुर के बयान के आधार पर बाइक सवार 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके चाचा का बेटा रणजीत सिंह, उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और 2 वर्षीय बेटी गुरबाज कौर अपनी स्कूटी पर गांव को लौट रहे थे। जैसे ही वह बहरामपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के कारण तीनों गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां गुरबाज कौर की मौत हो गई।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि बाइक सवार आरोपी जिवतेश निवासी रोड़ी मोहल्ला और पार्थ निवासी नजदीक नया बस स्टैंड गुरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed