फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Son broke mother's arm by hitting a brick

गुरदासपुर : नशा करने के लिए मां ने नहीं दिए पैसे, बेटे ने ईंट मार कर मां की बाजू तोड़ी

Mon, 27 Dec 2021 01:51 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Son broke mother's arm by hitting a brick
गुरदासपुर। शराब के नशे की पूर्ति न होने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की टांग पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिसकियां लेती महिला ने जब शोर मचाया तो गांव के लोगों ने उसे धारीवाल के पीएचसी सेंटर में भर्ती करवाया। जहां एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला कि महिला के टांग की हड्डी पर गहरी चोट आई है। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी बेटे पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना 19 दिसंबर को घटित हुई। जब गांव दूल्लूआना के रहने वाले नशेड़ी सिमरनजीत सिंह ने शराब के नशे की पूर्ति के लिए अपनी मां से एक हजार रुपये की मांग की। मां ने पैसे देने से इंकार किया तो गुस्से में आरोपित ने घर के प्रांगण में पड़ी ईंट उठाकर दूर से ही महिला पर वार कर दिया। ईंट महिला की टांग में लगी। जिसे वह मौके पर जमीन पर गिर पड़ी और जोर-जोर से रोने लगी। महिला को ईंट मारकर उसका आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। जबकि गांव के लोगों ने घटना की सूचना महिला गुरविंदर कौर के भाई को दी। जिसने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

महिला गुरविंदर कौर के पति स्व. जसबीर सिंह की गत कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बेटे के साथ ही गांव में रह इस मामले की जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि महिला के ब्यान दर्ज करने के बाद आरोपी बेटे को काबू कर लिया गया है। जिसे सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed