फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   six-year child and old woman died in Batala

बटाला में छत गिरने से छह साल के बच्चे समेत दो की मौत

Sun, 22 Nov 2020 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
six-year child and old woman died in Batala
बटाला। बटाला के नजदीकी गांव जोड़ा सिंगा में रविवार शाम अचानक पुराने मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला और छह साल के मासूम की मौत हो गई। थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना किला लाल सिंह के एसएचओ रंजोध सिंह ने बताया कि गांव जोड़ा सिंगा के रहने वाले बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुराने घर में परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। घर की हालत ठीक न होने के कारण वह पास में ही नया घर बनवा रहे थे। पुराने घर के कमरे में परिवार के करीब सात लोग बैठे थे। अचानक से कमरे की दीवारें बैठ गईं और छत गिर गई। छत का लोहे का गार्डर उनकी मां मंजीत कौर (60) के सिर पर लगा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके घर आए रिश्तेदार का बच्चा करन सिंह (6) बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएचओ ने बताया कि बलविंदर सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed