फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Six members of snatching gang arrested in Amritsar

Amritsar News: अमृतसर में स्नेचिंग गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Six members of snatching gang arrested in Amritsar
पुलिस ने तीन मोबाइल, लैपटॉप और पर्स किया बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने स्नेचिंग गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक आईफोन समेत तीन मोबाइल, एक लैपटॉप तथा लडीज पर्स बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह विर्क ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
विर्क ने बताया कि सदर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चार अलग-अलग केसों में चोरी और स्नेचिंग की वारदातें करने वालों को काबू किया। इनमें छेहरटा के नारायणगढ़ स्थित कृष्णा मंदिर निवासी सुखराज सिंह उर्फ लुसन को काबू कर उसके कब्जे से एक आईफोन बरामद किया। इसमें तरनतारन के गुरु का खूह निवासी विशाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


सिविल लाइन की पुलिस ने घरिंडा थानाक्षेत्र के गांव नेष्टा के हरसिमरन सिंह उर्फ सैम तथा अटारी में नवीं आबादी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ माओ को काबू कर उनके कब्जे से एक लेडीज पर्स, जिसमें आधार कार्ड था, बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक दातर भी बरामद किया। इसमें लाॅरेंस रोड निवासी रेखा शर्मा के बयानों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हकीमां गेट स्थित भगत सिंह काॅलोनी निवासी राजा को काबू कर उसके कब्जे से एक चोरीशुदा लैपटॉप तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए। उक्त आरोपी को नावल्टी चौक में काबू किया। इसके खिलाफ हकीमां गेट थाने में दो तथा आरपीएफ थाने में एक केस दर्ज है। वहीं सदर थाने की पुलिस ने मूलत: बिहार के जिला कटियार व हाल में मजीठा रोड स्थित नेहरु काॅलोनी निवासी सूरज तथा ग्रीन फील्ड के आयूश को काबू कर उनके कब्जे से महिला से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली। इसमें फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित चांद एवेन्यू निवासी शैली मल्होत्रा से मोबाइल छीनने की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed