{"_id":"620f894d33412d380068c3f9","slug":"situation-like-kabul-kandahar-in-the-eastern-part-of-amritsar-majithia-amritsar-news-pkl442357419","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab election 2022: बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा- अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में काबुल और कंधार जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab election 2022: बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा- अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में काबुल और कंधार जैसे हालात
Fri, 18 Feb 2022 05:44 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 05:44 PM IST
सार
शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि प्रवासी (बाहरी राज्यों के लोग) पंजाब से दूर हो गए तो उद्योगों और पंजाब का बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि शहर के बीचो बीच इलाके और पूर्वी हलके के हालात काबुल और कंधार जैसे हो गए हैं। उन्होंने सीएम चन्नी के भइये वाले बयान के खिलाफ गुरुवार को मजीठा रोड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी और बिहार के लोगों को पार्टी में शामिल करने के बाद कही। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को अन्य राजनीतिक दलों ने भी प्रेसवार्ता कर लोगों तक अपनी पार्टी का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी कमजोर स्थिति को देख कर बौखला गई है। कांग्रेस ने अब लोगों को डराने और धमकाने वाली राजनीति शुरू कर दी है। यहां तक कि लोगों पर दबाव बनाने के लिए उनके बिजली के मीटर तक काट दिए। उन्होंने पूर्वी हलके की तुलना काबुल और कंधार से करते हुए कहा कि हलके में पिछले 18 साल से विकास का कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रवासी (बाहरी राज्यों के लोग) पंजाब से दूर हो गए तो उद्योगों और पंजाब का बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हलके में मौजूद सब्जी मंडी कम मगर लेक या चिड़ियाघर ज्यादा लगती है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर उनका सबसे पहला काम वल्ला की सब्जी मंडी और पूर्वी हलके में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि आज कई बाहरी राज्यों के लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उनके लिए (बाहरी राज्यों के लोग) जो शब्दावली इस्तेमाल की जा रही है, वह असहनीय है। यही कारण है कि आज उन लोगों में कांग्रेस की चन्नी सरकार के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन
गुरचरण सिंह ने कहा- रात के अंधेरे में उतारा उनका बिजली का मीटर
वार्ड नंबर 45 के गुरचरण सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि लोगों को डरा धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में उनके घर का बिजली का मीटर उतार दिया गया और उनके परिवारिक सदस्यों को डराने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस प्रतिनिधियों का कहना है कि मजीठिया जल्द जेल में होंगे और तब उनके इलाके में काम करवाना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद लोगों को उनके (कांग्रेस) के पास आना पड़ेगा।