{"_id":"65c6308788c2b625740fb081","slug":"shelter-to-drug-smuggler-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-104365-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नशा तस्कर को दे रखी थी पनाह, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: नशा तस्कर को दे रखी थी पनाह, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तार होने के बाद बिगड़ी भगोड़े की हालत, अस्पताल में दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जंडियाला पुलिस ने नशा तस्कर को पनाह देने के आरोप में तीन लोगों को वीरवार रात गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का आरोपी फतेह जंग सिंह पिछले 3.5 साल से इनके पास छिपकर बैठा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जंडियाला निवासी गुरमहापवित्र सिंह, गुरकीरत सिंह और हरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने भगोड़े आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि भगोड़े आरोपी की हालत बिगड़ने पर उसे जंडियाला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एएसआइ रंजीत सिंह ने बताया कि मेहता पुलिस ने 29 अगस्त साल 2020 को फतेह जंग सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। तब आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जब पुलिस नशा तस्करी के आरोपी को थाने ले जाने लगी तो आरोपियों ने पुलिस के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। आरोपी फतेह जंग ने फिर से भगाने की कोशिश की, तो वह गिर गया और उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों गुरमहापवित्र सिंह, गुरकीरत सिंह और हरिंदर सिंह अन्य को भी गिरफ्तार कर एक अन्य केस दर्ज कर लिया।