{"_id":"62d85890535e246dea5e101f","slug":"sharp-shooter-roopa-s-father-said-on-the-encounter-do-as-you-do-amritsar-news-pkl4571824188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन : मुठभेड़ पर बोले शार्प शूटर रूपा के पिता-जैसी करनी वैसी भरनी, मां ने खुद को कमरे में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन : मुठभेड़ पर बोले शार्प शूटर रूपा के पिता-जैसी करनी वैसी भरनी, मां ने खुद को कमरे में किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फरार शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप रूपा की पुलिस मुठभेड़ में मौत की खबर के बाद रूपा की मां पलविंदर कौर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। हालांकि उसके पिता ने कहा- जैसी करनी वैसी भरनी। मेरे बेटे ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं, आज उसका हाल भी सबके सामने है।
रूपा के पिता बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा रणजोत सिंह सेना में है लेकिन रूपा नशे का आदी हो गया था। इस कारण उसे बेदखल कर दिया था, क्योंकि उसकी आए दिन शिकायतें आती रहती थीं। पुलिस अकसर उसे तलाशते हुए घर पहुंचती और उन्हें परेशान करती। इसी कारण उसे संपत्ति से बेदखल कर नाता तोड़ लिया।
पिता ने बताया कि कई बार रूपा को समझाया कि गलत काम छोड़ दे लेकिन वह माना नहीं। अब मैं समझ लूंगा कि मेरा एक ही बेटा था। मैंने अपने कलेजे पर पत्थर रख लिया है। ना तो रूपा के शव का दीदार करूंगा और ना ही उसका अंतिम संस्कार करूंगा।
विज्ञापन
मां बोली-पहले ही कहा था, गोली मार दो
मां पलविंदर कौर बोलीं-मैंने तो पहले ही कह दिया था कि अगर रूपा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है तो रूपा को भी गोली मार दें। सभी को यहीं पर लेखा देना होता है।
कई आपराधिक मामलों में वांछित था रूपा
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा के खिलाफ थाना हरिके पत्तन में 2017 में चोरी का पहला केस दर्ज हुआ था। अमृतसर के थाना तरसिक्का में अवैध हथियार रखने और गोलियां चलाने, जंडियाला गुरु में चोरी, फिरोजपुर के जीरा थाने में चोरी के केस दर्ज हैं। अदालत ने रूपा को भगोड़ा करार दिया था। रूपा मूसेवाला हत्याकांड से करीब 15 दिन पहले गांव जौड़ा में देखा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हो सकता है कि मूसेवाला की हत्या से पहले रूपा ने अपने साथियों (शूटरों) के साथ मिलकर हथियारों का जखीरा क्षेत्र में कहीं छिपाया हो, लेकिन अभी यह जांच का विषय है।