{"_id":"691edc9861061275e9036fed","slug":"sgpc-youtube-channel-suspended-for-violating-community-guidelines-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एसजीपीसी का यूट्यूब चैनल बंद... कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन; एडवोकेट धामी ने लोगों से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एसजीपीसी का यूट्यूब चैनल बंद... कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन; एडवोकेट धामी ने लोगों से की अपील
Thu, 20 Nov 2025 02:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:47 PM IST
सार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यूट्यूब चैनल को बंद कर दिया गया है। आरोप है कि कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन के चलते चैनल को बंद किया गया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी निंदा की है।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यूट्यूब चैनल को कम्युनिटी गाइडलाइन उल्लंघन के चलते बंद कर दिया है। यूट्यूब ने एतराज जताया है कि 30 अक्तूबर को एक कथा प्रचार यूट्यूब चैनल के माध्यम से जारी की गई थी जो कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन था। इसलिए चैनल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुवीर सिंह ने यूट्यूब की ओर से हरमंदिर साहिब के बंद किए गए चैनल की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जो कथा प्रचार 30 अक्तूबर को किया गया है वह सिख इतिहास के संबंध में है और किसी भी तरह कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने संगत से अपील की है कि जब तक यूट्यूब चैनल बहाल नहीं होता तब तक वह शिरोमणि कमेटी की ओर से बनाए गए दूसरे यूट्यूब चैनल के साथ जुड़कर कथा प्रसारण सुन सकते हैं।
विज्ञापन