{"_id":"601c2c108ebc3e4b2e7576e3","slug":"sgpc-sports-directorate-girls-olympian-rajbir-kaur-surjit-kaur-deputy-director-amritsar-news-pkl4029012183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी लड़कियों के लिए स्थापित करेगी खेल निदेशालय, ओलपिंयन राजबीर कौर पहली डॉयरेक्टर और सुरजीत कौर डिप्टी डॉयरेक्टर होंगे नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी लड़कियों के लिए स्थापित करेगी खेल निदेशालय, ओलपिंयन राजबीर कौर पहली डॉयरेक्टर और सुरजीत कौर डिप्टी डॉयरेक्टर होंगे नियुक्त
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी ने लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक अलग खेल निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है। खेल निदेशालय की डायरेक्टर हॉकी ओलंपियन, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजबीर कौर को नियुक्त किया गया है। डिप्टी डायरेक्टर ओलंपियन सुरजीत कौर होंगी। इस बात की जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने दी है।
बीबी जागीर कौर ने बताया कि खेल निदेशालय को सलाह देने के लिए एक सलाहकार बोर्ड का भी गठन किया गया है। इस बोर्ड में मुख्य सलाहकार के तौर पर हॉकी ओलंपियन प्रिंसिपल रूपा सैनी की नियुक्ति की गई है। सलाहकार बोर्ड के सदस्यों में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाडी हरप्रीत कौर बरनाला, प्रिंसिपल सुमिति, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी पूनम अरोड़ा, परमिंदर कौर पन्नू और राजिंदर कौर को शामिल किया गया है। एसजीपीसी की ओर से संचालित सभी स्कूलों और कॉलेजों में अलग-अलग खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बीबी जागीर ने बताया कि एसजीपीसी के खेल विभाग की ओर से तीन हॉकी अकादमी पहले से ही संचालित की जा रही हैं। एसजीपीसी के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खेलों के लिए आगे आने को प्रेरित किया जाएगा। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग दी जाएगी। भारतीय हॉकी संघ ने पिछले महीने एसजीपीसी की हॉकी अकादमी को मान्यता दी है। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य भाई राम सिंह, कुलविंदर सिंह रमदास और तेजिंदर सिंह मौजूद थीं।
विज्ञापन
बलविंदर कौर को किया गया सम्मानित
बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी की ओर से संचालित बाबा अजे सिंह खालसा कॉलेज की हॉकी खिलाड़ी बलविंदर कौर को 21 हजार की राशि भेंटकर सम्मानित किया। बलजिंद्र कौर पिछले साल भारतीय हॉकी कैंप के लिए चुनी गई थीं।