फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sgpc released detailed list of functions of 550 parkash parv

तालमेल कमेटी की बैठक के बाद एसजीपीसी ने 550वें प्रकाश पर्व कार्यक्रमों का जारी किया विवरण

Fri, 04 Oct 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
sgpc released detailed list of functions of 550 parkash parv
गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की लिस्ट जारी करते अध्यक्ष ग? - फोटो : AMRITSAR
550वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का विवरण जारी
विज्ञापन

तालमेल कमेटी की चौथी मीटिंग संपन्न, मंत्री चन्नी पहुंचे
मुख्य कार्यक्रम नौ से 12 नवंबर तक गुरु नानक स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में होंगे : भाई लौंगोवाल
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निर्देश के बाद गठित तालमेल कमेटी की शुक्रवार को हुई चौथी बैठक में मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हुए। मीटिंग के कुछ देर बाद एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का विवरण जारी कर दिया।
भाई लौंगोवाल और तालमेल कमेटी की सदस्य बीबी जागीर कौर की मौजूदगी में जारी किए इस विवरण के अनुसार एक से आठ नवंबर तक भाई मरदाना जी हाल गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में धार्मिक समागम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम 9 से 12 नवंबर तक गुरु नानक स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में होगा। इन समागमों के अलावा अलग-अलग दिवसों में कीर्तन दरबार, ढाडी दरबार, कविश्री दरबार, सिख शख्सियतों का सम्मान, राग दरबार, महिला सम्मेलन, नौजवान संगीत सम्मेलन, विश्व सिख नौजवान सम्मेलन, अंतर धर्म संवाद सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त लाइट एंड साउंड, लेजर शो, ड्रोन शो और आतशबाजी के कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

भाई लौंगोवाल के अनुसार संगत को गुरु साहिबान की विचारधारा के साथ जोड़ने के लिए कई समागम का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी अलग-अलग प्रचार साधनों के माध्यम से संगत को दी जाएगी। एक से 13 नवंबर तक सुबह-शाम तक पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे और कथा वाचक इन समागमों में शामिल होंगे। संगत को गुरबाणी कीर्तन व कथा विचारों के साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

550 रबाबी तंती साजो को हाथों में लेकर निकालेंगे नगर कीर्तन
एक नवंबर को 550 रबाबी, तंती साज को हाथों में लेकर एक नगर कीर्तन के रूप में गुरुद्वारा रबाबसर भरोआना से गुरुद्वारा बेर साहिब तक नगर कीर्तन के रूप में शामिल होंगे। इसी गुरुद्वारा साहिब में पुरातन साजों के साथ कीर्तन समागम होगा। दो नवंबर को भारत भर से गुरु नानक नाम लेवा संगत द्वारा किए गए सहज पाठों के संगति रूप में भोग डाले जाएंगे। तीन नवंबर को श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी का एक राष्ट्रीय समागम भी होगा। चार नवंबर को अलग-अलग सिख संस्थाओं व अकादमी के विद्यार्थी कीर्तन, गुरबाणी कंठ, कविता भाषण, ढाडी कविशर मुकाबले होंगे। पांच नवंबर को एसजीपीसी व खालसा कॉलेज स्कूलों के विद्यार्थियों का एक विशेष समागम होगा। इसी दिन इंटरनेशनल नगर कीर्तन का समापन खालसाई उत्साह के साथ होगा। छह नवंबर को विश्व सिख नौजवान सम्मेलन में गुरु साहिब की विचारधारा की रोशनी में युवकों के साथ विचार होगा। सात नवंबर को नौजवान संगीत सम्मेलन, इनामी ढाडी मुकाबले, आठ नवंबर को गतका मुकाबले, कवीशरी मुकाबले और ढाडी दरबार का आयोजन होगा। आठ नवंबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में अंतर धर्म संवाद सम्मेलन का आयोजन होगा।

भाई लौंगोवाल ने बताया कि 9 से 12 नवंबर तक गुरुनानक स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में आयोजित समागमों में 9 नवंबर को महिला सम्मेलन और कवि दरबार का आयोजन होगा। रात्रि को लाइट एंड साउंड व लेजर शो का आयोजन होगा। दस नवंबर को श्री गुरु नानक देव द्वारा रचित रागों पर आधारित अलौकिक राग दरबार और रात को कविशरी दरबार होंगे। 11 नवंबर को पुरातन रिवायतों के अनुसार गुरुद्वारा संतघाट से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री श्री गुरु नानक देव जी की विचारधारा पर अपने विचार सांझे करेंगे। 11 नवंबर को ढाडी दरबार, कवीशरी दरबार व 101 सिख शख्सियतों के सम्मान में समारोह का आयोजन होगा। 12 नवंबर को इंटरनेशनल स्तर के समागमों के दौरान प्रमुख धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतें गुरु साहिब को सत्कार भेंट करेंगी। इसी दिन रात को कीर्तन दरबार होगा।12 व 13 नवंबर की रात को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed