फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC honored the hockey team player who won bronze medal in Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हाकी टीम के खिलाड़ी को एसजीपीसी ने किया सम्मानित

Tue, 28 Sep 2021 08:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
SGPC honored the hockey team player who won bronze medal in Tokyo Olympics
अमृतसर। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हाकी टीम के खिलाड़ी वरिंदर कुमार को एसजीपीसी ने 5 लाख रुपये का चेंक भेंट कर सम्मानित किया। एसजीपीसी ने भारतीय हाकी टीम को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के समय विशेष समागम करके एक करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित किया था।
विज्ञापन

जिस दौरान हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई थी। वरिंदर कुमार उस समय सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब नहीं पहुंच सके थे। लिहाजा मंगलवार को उन्हें सम्मानित करते हुए 5 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक भेंट किया गया। बीबी जागीर कौर ने कहा कि भारतीय हाकी की टीम के प्रदर्शन से देशवासियों का विश्व में मान बड़ा है। इस अवसर पर एसजीपीसी के वरिष्ठ उप प्रधान सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, अमरीक सिंह विछोहा, अमरजीत सिंह भलाईपुर, खुशविंदर सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह नसूपुर, खुशवर्ष सिंह पन्नू, श्री गुरु रामदास मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. दलजीत सिंह और डायरेक्टर प्रिंसिपल मनजीत सिंह उप्पल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed