{"_id":"69081b111586d75ced044298","slug":"sgpc-election-general-session-today-advocate-harjinder-dhami-all-update-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट हरजिंदर धामी बने एसजीपीसी अध्यक्ष: पांचवीं बार संभालेंगे पद, 117 वोट पाकर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट हरजिंदर धामी बने एसजीपीसी अध्यक्ष: पांचवीं बार संभालेंगे पद, 117 वोट पाकर दर्ज की जीत
Mon, 03 Nov 2025 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:47 PM IST
सार
एसजीपीसी के चुनाव में पिछले साल हरजिंदर सिंह धामी को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया था। इस बार भी शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
हरजिंदर धामी
- फोटो : संवाद
विस्तार
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी पांचवी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बन गए हैं। चुनाव में कुल 136 सदस्यों ने वोट दिया। धामी ने 117 वोट पाकर जीत दर्ज की। वहीं प्रतिद्वंदी उम्मीदवार मिट्ठू सिंह को 18 वोट मिले। एक वोट रद्द कर दिया गया।
रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह कल्याण जूनियर उपाध्यक्ष और शेर सिंह मंड वाला महासचिव चुने गए हैं। सुरजीत सिंह गढ़ी, सुरजीत सिंह तुगलवाल, सुरजीत सिंह कंग, गुरप्रीत सिंह चब्बर, दलजीत सिंह भिंडर, हरजिंदर कौर, बलदेव सिंह कामपुर, मेजर सिंह ढिल्लों, मगविंदर सिंह खापरखेड़ी, जंग बहादुर सिंह और मिट्ठू सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।
एसजीपीसी का जनरल इजलास आज श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाॅल में हुआ। एसजीपीसी अध्यक्ष सहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी कमेटी के 11 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया गया।
विज्ञापन
एसजीपीसी में कुल 185 पद हैं जिनपर 170 निर्वाचित और 15 नामांकित सदस्य होते हैं। एसजीपीसी के 33 सदस्यों का निधन हो चुका है और चार इस्तीफा दे चुके हैं। वर्तमान में कुल 148 सदस्य हैं।