फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC clerk cheated 1.70 lakh in the name of job

एसजीपीसी क्लर्क ने नौकरी के नाम पर ठगे 1.70 लाख

Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
SGPC clerk cheated 1.70 lakh in the name of job
अमृतसर। सुल्तानविंड थाना पुलिस ने एसजीपीसी द्वारा संचालित एक स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। ठगी का आरोपी बलविंदर सिंह एसजीपीसी में बतौर क्लर्क तैनात है, जिसने भाई मंझसिंह रोड निवासी गुरदीप सिंह से उनकी पोती को एसजीपीसी के स्कूल में टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद एसजीपीसी भी अपने स्तर पर जांच कर रही है कि इस प्रकार की ठगी में कोई और तो शामिल नहीं है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन

एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि भाई मंझ सिंह रोड निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर गोबिंद नगर निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। गुरदीप सिंह ने बताया कि वे प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। लगभग पांच साल पहले उनकी मुलाकात सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा म ेंबलविंदर सिंह से हुई थी। बलविंदर सिंह ने बताया था कि वह एसजीपीसी में क्लर्क की नौकरी करता है और कई लोगों को एसजीपीसी में नौकरी दिला चुका है। मौका पाकर बलविंदर सिंह ने उनके परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया और उनके घर आने-जाने लगा। एक दिन बलविंदर सिंह ने बताया कि वह उनकी पोती प्रभजोत कौर को एसजीपीसी के स्कूल में बतौर टीचर नौकरी दिला सकता है। लेकिन इसके लिए उन्हें 1.70 लाख रुपये देने होंगे। वे उसकी बातों में आ गए और 1.70 लाख रुपये की राशि का प्रबंध कर बलविंदर सिंह को सौंप दी। लेकिन कई दिनों तक भी उसने पोती की नौकरी नहीं लगाई और टालमटोल करने लगा तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि गुरदीप सिंह की शिकायत पर बलविंदर सिंह के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। एसजीपीसी को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed