फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC chief Harjinder Singh Dhami said Government probe into the reasons behind sacrilege case

एसजीपीसी प्रधान ने कहा: कल की घटना ने सिख जगत को दी गहरी पीड़ा, नहीं रुकीं तो सरकारें होंगी बिगड़े हालात की जिम्मेदार

Sun, 19 Dec 2021 07:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 07:54 PM IST
सार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुई घटना के पश्चाताप के लिए श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया है। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं नहीं रोकी गईं तो राज्य का माहौल खराब होगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

विज्ञापन
SGPC chief Harjinder Singh Dhami said Government probe into the reasons behind sacrilege case
पत्रकारों से बातचीत करते एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में गत दिवस हुई बेअदबी की घटना के पश्चाताप के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब शुरू करवाया। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत के मौके पर एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी समेत प्रमुख शख्सियत मौजूद रहीं।

विज्ञापन

 
एसजीपीसी के प्रधान धामी ने इस दौरान बातचीत में कहा कि पूरी मानवता के अध्यात्मिक केंद्र सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार शाम के घटनाक्रम ने पूरे सिख जगत को गहरी मानसिक पीड़ा दी है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे क्या कारण है, इसका पता सरकार लगाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं नहीं रोकी गईं तो राज्य का माहौल खराब होने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कपूरथला जिला के गांव निजामपुर में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने के प्रयास की निंदा की और संगतों को सचेत किया कि वे खुद अपने गुरुद्वारा साहिबान के अंदर हर समय हाजरी यकीनी बनाएं। एडवोकेट धामी ने बताया कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुई घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे पता चल सके कि शनिवार की शाम सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर बेअदबी का प्रयास करने वाला दोषी कब और किस प्रवेश द्वार से अंदर आया और उसके साथ और कौन था। उन्होंने बेअदबी करने आए व्यक्ति को पकड़ने वाली संगत और एसजीपीसी कर्मचारियों की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि स्टाफ की जागरुकता के चलते ही घटना को अंजाम देने से पहले रोका जा सका।


उन्होंने सौदर (रहरास) का पाठ कर रहे सिंह साहिब ज्ञानी बलजीत सिंह का खास तौर पर जिक्र करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मर्यादा भंग नहीं होने दी और पाठ जारी रहा। इस मौके पर एक्टिंग कमेटी के सदस्य हरजाप सिंह सुल्तानविंड, सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, भाई गुरचरण सिंहग्रेवाल, भाई मनजीत सिंह भूराकोहना, गुरबख्श सिंह खालसा, भाई अजायब सिंह अभियासी, सचिव महिंदर सिंह आहली, सुखदेव सिंह भूराकोहना, श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर गुरिंदर सिंह मथरेवाल, उप सचिव सकत्तर सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed