फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC Bhai Ranjit Singh allegations work committee done transparent manner

एसजीपीसी ने भाई रणजीत सिंह के आरोपों को नकारा, कहा- कमेटी का सारा काम पारदर्शी ढंग से होता है

Sat, 07 Nov 2020 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
SGPC Bhai Ranjit Singh allegations work committee done transparent manner
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भाई रणजीत सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया है। एसजीपीसी प्रवक्ता कुलविंदर सिंह रमदास ने कहा कि भाई रणजीत सिंह झूठी बयानबाजी कर संगत को गुमराह कर रहे हैं। एसजीपीसी का काम पारदर्शी ढंग से नियमों के अनुसार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाई रणजीत सिंह संगत के भीतर दुविधा पैदा करने और फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका झूठा प्रचार सिख कौम के लिए घातक है। वे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद की सेवा में रहे हैं। लापता पावन स्वरूपों के मामले के आरोपी एसजीपीसी कर्मचारियों को सजा दी जा चुकी है। एसजीपीसी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट भी वेबसाइट पर अपलोड की है।
विज्ञापन

कुलविंदर सिंह के अनुसार भाई रणजीत सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब और अन्य गुरुद्वारा साहिबान की आय के बारे में भी संगत को गलत जानकारी दी है। श्री दरबार साहिब और अन्य 40 गुरुद्वारा साहिबान की आय प्रति महीने लगभग 12 करोड़ रुपये है। गुरुद्वारा साहिबान में कड़ाह प्रसाद की प्रतिदिन की आय 12 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed