फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC batch reaches Gurdwara Nankana Sahib to participate in the festival of Prakash Parv

प्रकाश पर्व के समागम में भाग लेने के लिए गुरुद्वारा ननकाना साहिब में पहुंचा एसजीपीसी का जत्था

Wed, 06 Nov 2019 10:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
SGPC batch reaches Gurdwara Nankana Sahib to participate in the festival of Prakash Parv
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के समागम में भाग लेने के लिए गए एसजीपीसी के जत्थे की अगुवाई कर रहे गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा ननकाना साहिब में मरदाना के वंशज भाई सरफराज को 84 हजार की राशि मदद के रूप में भेंट की। गुरमीत सिंह गुरुद्वारा ननकाना साहिब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाई सरफराज को बुलाया। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने भाई मरदाना के वंशजों के आर्थिक सहायता के लिए निर्धारित 21 हजार प्रति माह की राशि को भेंट करते हुए कहा कि यह राशि अगस्त से लेकर नवंबर तक की है। इसी तरह जब-जब एसजीपीसी पाकिस्तान जत्था भेजेगी, उनकी सहायता के लिए निर्धारित राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाई सरफराज ने एसजीपीसी द्वारा भेजी गई सहायता के लिए धन्यवाद किया। इस बात की जानकारी देते हुए पाकिस्तान गए जत्थे में शामिल दमदमी टकसाल के प्रवक्ता प्रोफेसर सरचांद ने कहा कि इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य बाबा चरणजीत सिंह, बीबी रविंद्र कौर अरजाना व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब में दुनिया भर से गुरुनानक नाम लेवा संगत पहुंच रही है।
विज्ञापन

लाहौर आर्ट्स काउंसिल ने प्रकाश पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया
लाहौर आर्ट्स काउंसिल (एलएसी) ने अलहमरा आर्ट सेंटर, मॉल में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शामिल वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन व उनकी शिक्षाओं के साथ उनकी विचारधारा पर विचार प्रकट किए। इस अवसर पर विद्वान कल्याण सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने उस समय के समाज में फैली क्रूर रीति-रिवाजों को चुनौती दी थी। समाज के दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार श्री ननकाना साहिब में बाबा नानक विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर सिक्के जारी किये जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अख्तर सिंधु ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव ने गुरबाणी की रचना कर मानवता को सच का रास्ता दिखाया। एलएसी के कार्यकारी निदेशक अतहर अली खान ने कहा कि बाबा गुरु नानक ने हमेशा शांति और सहिष्णुता का मार्ग अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु 7 नवंबर को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए होंगे रवाना
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित धार्मिक समागम में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए जत्थे के सदस्यों को पाकिस्तान सरकार कड़ी सुरक्षा के बीच 7 नवंबर को सड़क मार्ग से गुरुद्वारा पंजा साहिब से गुरुद्वारा दरबार साहिब (करतारपुर, नारोवाल) के लिए ले जाएगी। श्रद्धालु 8 नवंबर को नारोवाल में रुकेंगे। 9 नवंबर को वे करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद ननकाना साहिब लौट आएंगे। 12 नवंबर को तीर्थयात्री मुख्य समारोह (भोग अखंड पाठ साहिब / नगर कीर्तन) में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में भाग लेंगे। श्रद्धालु 13 और 14 नवंबर को वाघा सीमा के रास्ते वतन लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed