फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC asks for passports from pilgrims going to Pakistan

पाकिस्तान जाने वाले तीर्थयात्रियों से एसजीपीसी ने मांगे पासपोर्ट

Thu, 21 Jul 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
SGPC asks for passports from pilgrims going to Pakistan
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री पंजा साहिब के शहीदी साका की शताब्दी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से पासपोर्ट की मांग की है।
विज्ञापन

शिरोमणि कमेटी के उपसचिव कुलविंदर सिंह रामदास ने कहा कि श्री पंजा साहिब शहीदी साके की शताब्दी 30 अक्तूबर 2022 को मनाई जा रही है। शिरोमणि कमेटी की ओर से जहां श्री अमृतसर साहिब में कार्यक्रम आयोजित करना है, वहीं शताब्दी के अवसर पर गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि जो तीर्थयात्री शताब्दी समारोहों में भाग लेना चाहते हैं, वे शिरोमणि कमेटी के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों से अपने पासपोर्ट की सिफारिश के साथ निवास के प्रमाण जिनमें से कोई एक आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड की फोटो की प्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाएं। दस्तावेज श्रद्धालु एसजीपीसी कार्यालय में 5 अगस्त 2022 से पहले जमा करवाएं ताकि वीजा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed