फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sevadar fell into Pot of boiling potatoes in langar hall of Sri Harmandir Sahib

Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार, पैर फिसलने से हादसा

Sat, 03 Aug 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में देर रात लंगर के लिए आलू उबाले जा रहे थे। सेवादार बलबीर सिंह आलुओं पर आए झाग को साफ करने के लिए आए तो पैर फिसलने के कारण वे उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिर गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Sevadar fell into Pot of boiling potatoes in langar hall of Sri Harmandir Sahib
उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार। - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के श्री गुरु रामदास लंगर हाल में शुक्रवार देर रात एक हादसे में सेवादार झुलस गया। लंगर के लिए एक बड़े कड़ाहे में आलू उबाले जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक सेवादार बलबीर सिंह निवासी गुरदासपुर अचानक पैर फिसलने से कड़ाहे में गिर गए। वह लगभग 82 फीसदी झुलस गए  है। बाकी सेवादारों ने उन्हें तुरंत श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल वला में दाखिल कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


सेवादार बलबीर सिंह पिछले करीब 10 साल से लंगर घर में सेवा का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात उनका पैर अचानक फर्श पर फिसल गया और वह उबलते आलू के कड़ाहे में गिर गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सेवादार इकट्ठा हो गए और उन्हें कड़ाहे से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में दाखिल कराया गया। बलबीर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सेवादारों का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब सेवादार बलबीर सिंह उबल रहे आलुओं के ऊपर आई झाग को साफ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed