{"_id":"66adbf8f606e4485fd0f1028","slug":"sevadar-fell-into-pot-of-boiling-potatoes-in-langar-hall-of-sri-harmandir-sahib-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार, पैर फिसलने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार, पैर फिसलने से हादसा
Sat, 03 Aug 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:56 AM IST
सार
श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में देर रात लंगर के लिए आलू उबाले जा रहे थे। सेवादार बलबीर सिंह आलुओं पर आए झाग को साफ करने के लिए आए तो पैर फिसलने के कारण वे उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिर गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार।
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के श्री गुरु रामदास लंगर हाल में शुक्रवार देर रात एक हादसे में सेवादार झुलस गया। लंगर के लिए एक बड़े कड़ाहे में आलू उबाले जा रहे थे।
इसी दौरान एक सेवादार बलबीर सिंह निवासी गुरदासपुर अचानक पैर फिसलने से कड़ाहे में गिर गए। वह लगभग 82 फीसदी झुलस गए है। बाकी सेवादारों ने उन्हें तुरंत श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल वला में दाखिल कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सेवादार बलबीर सिंह पिछले करीब 10 साल से लंगर घर में सेवा का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात उनका पैर अचानक फर्श पर फिसल गया और वह उबलते आलू के कड़ाहे में गिर गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सेवादार इकट्ठा हो गए और उन्हें कड़ाहे से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में दाखिल कराया गया। बलबीर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सेवादारों का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब सेवादार बलबीर सिंह उबल रहे आलुओं के ऊपर आई झाग को साफ कर रहे थे।