{"_id":"682778f4074e609a68018f8b","slug":"sarpanchs-of-10-villages-go-underground-after-poisonous-liquor-incident-amritsar-news-c-59-1-asr1003-112203-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा... दस गांवों के सरपंच अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा... दस गांवों के सरपंच अंडरग्राउंड
Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
सार
अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले में कई आरोपियों को पकड़ चुकी है। वहीं कई गांवों के सरपंच पुलिस के डर से छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के मजीठा एरिया में जहरीली शराब से 27 लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन जहां इसके आरोपियों की धरपकड़ में लगा है। वहीं, मजीठा सहित कस्बा अटारी, अजनाला, झब्बाल आदि के कई गांव के सरपंच अंडरग्राउंड हो गए हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं है, लेकिन बताया जा रहा कि करीब दस गांव के सरपंच हैं, जिन पर शराब बिकवाने और यहां तक कि खुद इसका कारोबार करने का आरोप लगता रहा है। ऐसे में अब उन लोगों को भी डर सता रहा है कि कहीं पुलिस का हाथ उनके गिरेबान तक न पहुंच जाए। ऐसे में मामला ठंडा होने तक वे खुद को लोगों की नजर से दूर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट से सीखी शराब बनाने की तकनीक
पकड़े गए 16 आरोपियों में से मुख्यारोपी साहिब सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि मेथनाॅल से शराब बनाने का तरीका वह इंटरनेट से सीख रहा था। इसी कारण उसने मेथनाॅल मंगवाया था। उससे शराब बनाकर अलग-अलग गांव में बेच रहा था। इसके अलावा आरोपी ने यह भी कबूला है कि वह पिछले दस साल से ज्यादा समय से इस धंधे से जुड़ा है। वह आसपास के गांवों में लिफाफों में शराब भरकर डिलीवर करवा देता था।यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अमृतसर से चलने व आने वाली बीस ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले... देखें पूरी सूची