फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sarpanch nephew shot dead in Batala of Punjab

बटाला में दो वारदात: कांग्रेस सरपंच के भतीजे की हत्या, खेत मालिक ने बच्चों पर की फायरिंग, एक घायल

Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में रविवार को दो वारदात होने से सनसनी फैल गई। कांग्रेस सरपंच के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे मामले में खेत में पतंग लूटने पहुंचे बच्चों पर खेत मालिक ने फायरिंग कर दी। इसमें 12 साल का बच्चा घायल हो गया।

विज्ञापन
Sarpanch nephew shot dead in Batala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थाना कोटली सूरत मल्ही के अंतर्गत गांव देड़ में रविवार की देर शाम को कुछ अज्ञात हथियारबंद युवकों ने कांग्रेस महिला सरपंच के पति और पति के भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उक्त दोनों को अमृतसर ले जाया गया, जहां भतीजे दिलप्रीत सिंह की मौत हो गई। सरपंच के पति हरमिंदर सिंह का उपचार अमृतसर में ही चल रहा है। फायरिंग के कारण के बारे में पुष्टि नहीं हो सकी। इस मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को गांव देड़ के पास गांव की चर्च के नजदीक गांव की महिला सरपंच जीवनजोत कौर के पति हरमिंदर सिंह और भतीजा दिलप्रीत सिंह उर्फ दीपू खड़े थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उक्त दोनों पर ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोलियां लगने से दोनों भतीजा दिलप्रीत और हरमिंदर सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही दिलप्रीत उर्फ दीपू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस बारे में थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ अनिल पवार ने बताया कि इस फायिरंग में भतीजे दिलप्रीत सिंह की मौत हो गई है। हरमिंदर सिंह का इलाज अमृतसर में चल रहा है। पुलिस टीम इस संबंध में बयान दर्ज करने अमृतसर पहुंच गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पतंग लूट रहे बच्चों पर खेत मालिक ने चलाई गोलियां
बटाला के मलावा कोठी क्षेत्र में रविवार की शाम को तब सनसनी फैल गई जब खेतों में पतंग लूटने आए कुछ बच्चों पर खेत मालिक ने दो गोलियां चला दीं। इन दो गोलियों में से एक गोली पतंग लूट रहे 12 वर्षीय बच्चे की जांघ में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गोली लगने से घायल बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल बच्चे की पहचान सुमित कुमार (12) पुत्र जसवंत कुमार निवासी मलावा की कोठी बटाला के तौर पर हुई है। खबर लिखे जाने तक बटाला पुलिस अपनी कार्रवाई में व्यस्त थी। 

पिता जसवंत कुमार ने बताया कि मलावा की कोठी के पास रविवार को बच्चे पतंग लूट रहे थे। इसी दौरान वह खेतों में चले गए, वहां बैठे खेत मालिक ने बच्चों पर दो गोलियां चला दीं। इसमे से एक गोली उसके बेटे सुमित की जांघ में लगी। उसके बेटे सुमित का उपचार बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद उन्होंने थाना सिविल लाइन बटाला को सूचित कर दिया है। 


इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि मलावा की कोठी के पास खेत मालिक बैठा था, इसी दौरान जब कुछ बच्चे पतंग लूटने उसके खेतों में पहुंचे तो उसने उन्हें भगाने के लिए दो गोलियां चलाईं। इसमें से एक गोली सुमित नामक बच्चे की जांघ में लगी है। बच्चे के परिवार के सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी खेत मालिक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed