फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sarpanch close to an AAP MLA was murdered at a marriage palace In Amritsar

सरपंच की दिनदहाड़े हत्या: मैरिज पैलेस में आप विधायक के करीबी का कत्ल, सिर पर पिस्तौल रखकर पीछे से मारी गोली

Mon, 05 Jan 2026 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर/खडूर साहिब
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर/खडूर साहिब Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jan 2026 12:14 PM IST
सार

अमृतसर में सरपंच की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। मैरिज पैलेस में आप विधायक के करीबी सरपंच की गोली मारकर हत्या की गई। बदमाशों ने सिर पर पिस्तौल रखकर पीछे से गोली मारी। सरपंच झरमल सिंह वल्टोहा को गैंगस्टर प्रभदीप सिंह ने धमकी दी थी। 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। पहले भी दो बार हमले हुए थे।

विज्ञापन
sarpanch close to an AAP MLA was murdered at a marriage palace In Amritsar
amritsar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खेमकरण से आम आदमी पार्टी के विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी माने जाने वाले सरपंच झरमल सिंह वल्टोहा की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात अमृतसर के एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झरमल सिंह वल्टोहा अमृतसर स्थित एक पैलेस में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान दो अज्ञात युवक अचानक अंदर दाखिल हुए और सीधे सरपंच को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और मैरिज पैलेस को घेरकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या को पूरी तरह पूर्व नियोजित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पुलिस सूत्रों के अनुसार सरपंच झरमल सिंह वल्टोहा को बीते छह महीनों से विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल की ओर से 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। इसी दौरान उन पर दो बार पहले भी हमले हो चुके थे। एक हमले में उनकी आढ़त का मुनीम घायल हुआ था जबकि दूसरे हमले में सरपंच बाल-बाल बच गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी।
 

आढ़त का कारोबार करते थे वल्टोहा
झरमल सिंह वल्टोहा आढ़त का कारोबार करते थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वे शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय दो बार सरपंच रह चुके थे और वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। हत्या की खबर मिलते ही विधायक सरवण सिंह धुन्न ने घटना की कड़ी निंदा की और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने दावा किया है कि अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात ने एक बार फिर राज्य में बढ़ती गैंगवार और रंगदारी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed