फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Salt trader misbehaved with employee by drinking intoxicants, case registered

नमक कारोबारी ने अपनी वर्कर को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Salt trader misbehaved with employee by drinking intoxicants, case registered
अमृतसर। भगतांवाला इलाके में नमक के कारोबारी ने अपनी वर्कर को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाने के बाद आरोपी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में करवाए गए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इस मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शरणजीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर सी डिवीजन थाने की पुलिस ने भगतांवाला इलाका के किशन अरोड़ा के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां देने के आरोपों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह किशन अरोड़ा नामक नमक व्यापारी के पास काम करती है। कुछ माह पहले आरोपी ने उसे काम पर रखा था। करीब तीन माह पहले आरोपी ने नमक की पैकिंग करते समय कुछ नशीला नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन में उसकी वीडियो बना ली और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। 8 सितंबर की दोपहर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिलकर मिठाई खिला दी और उसे जालंधर ले गया।

वहां होटल के कमरे में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वह किसी तरह से वहां से बच कर अपने घर लौटी और परिवार के सदस्यों को इसके बारे बताया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed