{"_id":"6238a1b93a80d803240adc17","slug":"safai-karamchari-got-arab-currency-at-the-airport-amritsar-news-pkl445275772","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को मिली अरब की करंसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को मिली अरब की करंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सिक्योरिटी होल्ड एरिया में सफाई कर्मचारी को 3 हजार दिर्हाम (अरब देश की करंसी) लावारिस हालत में मिले। सफाई कर्मचारी हरीश पाल सिंह ने नैतिकता, ईमानदारी और ड्यूटी के प्रति निष्ठा दिखाते हुए राशि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के खोया-पाया विभाग में जमा करवा दी। इसका पता चलने पर जहां एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने कर्मचारी की सराहना की, वहीं ईमानदारी से ड्यूटी निभाने पर उन्हें सम्मानित भी किया।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि 18 मार्च की शाम विदेश जाने वाली फ्लाइट से जाने के लिए यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। शाम करीब 7:30 बजे एक फ्लाइट विदेश के लिए रवाना हो गई, जबकि दूसरी फ्लाइट के यात्री अंतरराष्ट्रीय सिक्योरिटी होल्ड एरिया में विमान में सवार होने के इंतजार में थे। इस बीच ही इस एरिया में सफाई कर्मचारी हरीश पाल सिंह सफाई के लिए पहुंचा।
उन्होंने बताया कि सफाई करते-करते कर्मचारी को लावारिस हालत में पड़े 3 हजार दिर्हाम (अरब देश की करंसी) मिली, जिसकी हरीश पाल सिंह ने तुरंत सूचना सर्विस प्रोवाइडर मेसर्स अरुण एवीएशन के अधिकारियों को दी। जिसके बाद विदेशी करंसी उन्हें देते हुए राशि को एयरपोर्ट के खोया-पाया विभाग में जमा करवा दी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी की ईमानदारी को देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह राशि जिस किसी भी यात्री की हो वह एयरपोर्ट के खोया-पाया विभाग में दावा प्रस्तुत करके अपनी संपत्ति हासिल कर सकता है।