{"_id":"5f2181998ebc3e63ad47e668","slug":"robbed-5-55-lakhs-from-cooperative-bank-in-ten-minutes-in-gurdaspur-gurdaspur-news-pkl382946067","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआपरेटिव बैंक से दस मिनट में 5.55 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआपरेटिव बैंक से दस मिनट में 5.55 लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा कलानौर के गांव रूडियाना में स्थित कोआपरेटिव बैंक से तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 5.55 लाख रुपये लूट लिए ।लुटेरे बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल फोन लेकर फरार होने में सफल हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेंद्र सिंह सोहल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बैंक कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह 11:40 पर तीन नकाबपोश लुटेरे आए और आते ही सभी को पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगे। इस दौरान लुटेरों ने कैशियर काउंटर केकर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर 5.55 लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात को केवल उन्होंने 10 मिनट में अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेंद्र सिंह सोहल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
एसएसपीने बताया कि बैंक में उस वक्त दो ही कर्मचारी मौजूद थे। बैंक के बाहर कोई गार्ड मौजूद नही था। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि लुटेरे मास्क लगाकर कर आए और पिस्तौल दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सभी नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसपी सोहल ने बताया कि मामले में तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लुटेरोें की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं।