फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Reviewed the arrangements for Sainik Bharti Rally

सैनिक भरती रैली के लिए प्रबंधों की समीक्षा की

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Reviewed the arrangements for Sainik Bharti Rally
अमृतसर। कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले चुके या आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट वाले उम्मीदवार ही छह सितंबर को शुरू होने वाली सैनिक भरती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने वीरवार को यह बात रैली के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा के लिए बुलाई अधिकारियों की बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने भरती नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। डीसी खैहरा ने कहा कि छह सितंबर 2021 को शुरू होने वाली यह रैली हमेशा की तरह न्यू अमृतसर मिलिट्री स्टेशन खासा में होगी। यह रैली दो वर्षों बाद हो रही है। इस बार कोविड संकट के कारण इसमें काफी कुछ बदलाव भी होंगे। उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेने के लिए आठ जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक आनलाइन आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर दौड़ और बीम पुलअप का टेस्ट पास करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार अमृतसर के युवओं में इसे लेकर काफी उत्साह है और ज्यादा से ज्यादा युवाओं का चयन हो, इसके लिए उम्मीदवारों को पुलिस लाइन और डिप्टी डायरेक्टर सैनिक वेलफेयर दफ्तर में ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि छह सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाली इस भरती रैली में बच्चों को अपने साथ कोविड वैक्सीन की पहली डोज का सर्टिफिकेट या अपने मोबाइल फोन में डिजीटल रिपोर्ट लानी होगी। यह ये दस्तावेज नहीं हैं तो भरती में शामिल होने से 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed