फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Retire army soldier shoots dead old man in Amritsar

अमृतसर में नंबरदार की हत्या: रिटायर्ड फौजी ने दागीं गोलियां, दोनों परिवारों के बच्चों में हुआ था झगड़ा

Thu, 26 Sep 2024 07:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2024 07:53 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में रिटायर्ड सेना के जवान ने नंबरदार को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी अपने साथियों व बेटे के साथ मृतक के घर पहुंचा था, जहां उसने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
Retire army soldier shoots dead old man in Amritsar
मृतक भगवंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में रिटायर्ड फौजी ने नंबरदार पर गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी। अमृतसर के कत्थूनंगल इलाके में पूर्व फौजी ने बेटे के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक का नाम भगवंत सिंह है और वह गांव का नंबरदार था। नंबरदार पर यह हमला दोनों परिवारों के बच्चों में स्कूल में हुए झगड़े को लेकर हुआ है। 

विज्ञापन


वारदात बुधवार रात की है। सूचना मिलने पर थाना कत्थूनंगल पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या करने के आरोप में पूर्व फौजी अमनप्रीत सिंह और उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


मृतक भगवंत सिंह की पोती और आरोपी अमनप्रीत सिंह का लड़का एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह बात लड़की ने घर आकर अपने दादा को बताई। इसके बाद भगवंत सिंह ने आरोपी के बेटे को हल्की डांट लगाई और उसे समझाया था कि दोबारा से झगड़ा न करें। लड़के ने यह बात घर पर बताई। कुछ देर के बाद आरोपी अमनप्रीत सिंह अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों को दो गाड़ियों में भरकर भगवंत के घर आ पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आरोपी वहां पहुंचा तो भगवंत सिंह भैंसों का दूध निकाल रहा था। भगवंत सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने अमनप्रीत सिंह और उसके साथ आए लोगों को बैठने के लिए कहा और यह भी कहा कि बच्चों का झगड़ा है, आपस में बैठकर हल कर लेते है। आरोपियों ने कोई बात नहीं सुनी और सीधा मारपीट करते हुए गोलियां चला दी। गोली भगवंत सिंह की छाती में लगी और इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


मजीठा के डीएसपी जसपाल सिंह ने कहा कि हत्या करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार है। पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed