{"_id":"b654659c2ec92562f29138bbf8ee6ddc","slug":"ramtirth-hoist-for-possession-of-swords","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामतीर्थ में कब्जे के लिए लहराई तलवारें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामतीर्थ में कब्जे के लिए लहराई तलवारें
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 27 Oct 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में श्री रामतीर्थ स्थित धूना साहिब पर कब्जे को लेकर रविवार को समर्थक और विरोधी हाथों में तलवारें, लाठियां, ईंट-पत्थर लेकर सड़क पर निकल आए।
इस धर्मस्थल को लेकर वाल्मीकि समुदाय और महंत के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को जैसे ही पुलिस बल श्री रामतीर्थ पहुंचा, वाल्मीकि समुदाय के लोग आसपास की इमारतों पर ईंट-पत्थर और बोतलें लेकर चढ़ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
मौके की नजाकत देखते हुए पुलिस ने संयम बरता। कब्जा दिलाने आए अदालत के प्रतिनिधि महिंदर सिंह और एसएसपी मनमोहन सिंह हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद महंत बलदेव गिरि को कब्जा दिलवाए बिना लौट गए। रविवार पूरा दिन रामतीर्थ परिसर पुलिस छावनी जैसा बना रहा। इस दौरान पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है।
हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को अदालत के प्रतिनिधि और अमृतसर के एसएसपी पुलिस बल सहित रामतीर्थ पहुंचे थे। वे वाल्मीकि साधु मलकीत नाथ से धूना साहिब का कब्जा लेकर महंत बलदेव गिरि को सौंपने के हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करने आए थे।
विज्ञापन
उनके रामतीर्थ पहुंचते ही साधू मलकीत नाथ के समर्थक जमा हो गए और उन्होंने धूना साहिब का मेन गेट बंद कर दिया। इसके बाद साधू मलकीत नाथ के समर्थक गेट व दीवारों पर तेजधार हथियारों और लाठियां लेकर चढ़ गए।
कुछ युवक आसपास की इमारतों पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें लेकर चढ़ गए। इससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
हालात बिगड़ते देख रिजर्व पुलिस बल, एसपीडी जसदीप सिंह और डीएसपी राजासांसी जगतप्रीत सिंह भी बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर बातचीत के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका।
इलाके में रिजर्व पुलिस बल के साथ-साथ पांच थानों के एसएचओ शाम तक तैनात रहे। पुलिस ने हथियार लहराकर नारेबाजी कर रहे चार युवकों बलवंत नाथ, गणेश नाथ, हरमन और किरण कुमार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने दो दिन का समय दिया
एसएसपी मनमोहन ने वाल्मीकि साधु मलकीत नाथ और समुदाय के नेता व पार्षद ओमप्रकाश गब्बर से बातचीत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि मलकीत नाथ ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की है इसलिए उन्हें कुछ दिन का समय दिया जाए। पुलिस ने उन्हें दो दिन का समय दिया है।
एक दशक से जारी है विवाद
धूना साहिब ट्रस्ट पर कब्जा लेने का विवाद करीब एक दशक से चल रहा है। महंत बलदेव गिरि ने इसके लिए अदालत में केस दायर किया था। केस का फैसला उनके पक्ष में होता रहा। तीन बार स्थानीय अदालत अजनाला का प्रतिनिधि उनको कब्जा नहीं दिला पाया। इसके बाद बलदेव गिरि ने हाईकोर्ट ने याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया था।