फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Railways restored old route of sachkhand Express train

Good News: सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन का पुराना रूट बहाल, अंबाला के रास्ते श्री नांदेड़ साहिब जाएगी, यात्रियों को होगा लाभ

Tue, 19 Jul 2022 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 06:53 PM IST
सार

सचखंड एक्सप्रेस तीन जनवरी 2021 को पहली बार अमृतसर से लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला के रास्ते श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई थी। अब ट्रेन दोबारा चंडीगढ़ जाने के बजाय लुधियाना से सीधे अंबाला, सहारनपुर होते हुए श्री नांदेड़ साहिब जाएगी। 

विज्ञापन
Railways restored old route of sachkhand Express train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

अमृतसर से तख्त श्री हजूर साहिब तक जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन के पुराने रूट को बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन अगस्त माह से फिर से लुधियाना से सरहिंद, राजपुरा से अंबाला के लिए चलेगी। अभी यह ट्रेन लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही है। विभिन्न जन संस्थाओं और श्री हजूर साहिब के दर्शन करने वाली संगत की मांग पर ट्रेन का पुराना रूट बहाल किया गया है।

विज्ञापन


फिरोजपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार इस गाड़ी की अग्रिम बुकिंग काफी ज्यादा होती है। अगस्त माह से पुराने रूट पर ट्रेन बहाल हो जाएगी। सचखंड एक्सप्रेस को नया रूट मिलने से चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी बढ़ी थी। इसके तहत सुबह-शाम इंटर सिटी को जोड़कर रोजाना तीन ट्रेनें चंडीगढ़ जा रही थीं लेकिन पुराने रूट के बहाल होने से अब सिर्फ दो ट्रेन ही चंडीगढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन


पुराने रूट के बहाल होने से समय भी बदलेगा। सचखंड एक्सप्रेस वर्तमान में अमृतसर रेलवे स्टेशन से सुबह 4:25 बजे रवाना होती है। नए समय के मुताबिक अब ट्रेन साढ़े पांच बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर में श्री नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन श्री नांदेड़ साहिब से सुबह 9:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। सचखंड एक्सप्रेस तीन जनवरी 2021 को पहली बार अमृतसर से लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला के रास्ते श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई थी। अब ट्रेन दोबारा चंडीगढ़ जाने के बजाय लुधियाना से सीधे अंबाला, सहारनपुर होते हुए श्री नांदेड़ साहिब जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed