{"_id":"6479ee981bee414acb0b2b76","slug":"rahuls-comment-is-an-expression-of-his-insanity-dhami-amritsar-news-c-59-1-asr1001-425-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की टिप्पणी उनकी गमानसिकता की अभिव्यक्ति : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की टिप्पणी उनकी गमानसिकता की अभिव्यक्ति : धामी
Fri, 02 Jun 2023 06:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीसी अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को दायरे में रहने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई मनगढ़ंत टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसे राहुल गांधी की बौनी मानसिकता की अभिव्यक्ति करार दिया है।
धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का व्यक्तित्व और लौकिक विचारधारा वह है, जो पूरी मानवता को एक करती है, जिससे कोई भी सांसारिक व्यक्ति अपनी तुलना नहीं कर सकता। राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा को परिभाषित करने के लिए श्री गुरु नानक देव जी की अवहेलना की है। धामी ने कहा कि भारत जोड़ो की बात करने वाले कांग्रेस के नेता को 1984 में कांग्रेस द्वारा सिखों के नरसंहार को याद करना चाहिए। जब सिख समुदाय जून 1984 के दंगों को याद कर रहा है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सिख इतिहास और गुरु साहिबों के खिलाफ टिप्पणी करके सिख मानसिकता को चोट पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने राहुल गांधी को सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने से परहेज करने और सिख समुदाय के इतिहास, गुरुओं के व्यक्तित्व और सिख सरोकारों से टकराने से बचने की सलाह दी है।