फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rahul wins bronze medal in martial arts, finds third place in country

मार्शल आर्ट में राहुल ने जीता कांस्य पदक, देश में पाया तीसरा स्थान

Thu, 16 Jan 2020 06:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul wins bronze medal in martial arts, finds third place in country
गुरदासपुर में राहुल को सम्मानित करते डीसी विपुल उज्जवल। - फोटो : GURDASPUR
दिल्ली में हुई नेशनल स्कूल खेलों में भाग लेते हुए बटाला निवासी राहुल ने मार्शल आर्ट में देश में से तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया। जिसे डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। डीसी विपुल उज्ज्वल ने राहुल को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों पर उन्हें गर्व है। जो अपनी मेहनत व लगन से जिले, राज्य व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने राहुल को आगे भी मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि वह आरडी खोसला डीएवी माडल स्कूल में दसवीं व बारहवीं में बतौर सीनियर कप्तान खेला है। सातवीं कक्षा में ही उसने खेलना शुरू कर दिया था। शुरू में उसने मार्शल आर्ट में रुचि दिखाई। दो वर्ष मार्शल आर्ट के इवेंट्स ताइक्वांडो की प्रेक्टिस की और जिला स्तर के खेलों में कांस्य का पदक हासिल किया। दसवीं कक्षा के दौरान जिला स्तर पर सिल्वर का मेडल जीता। 11वीं कक्षा में राहुल के कोच ने खेल बदल कर मार्शल आर्ट के ईवेंट में खेलने का अवसर दिया और जिला व राज्य स्तर पर सोने का पदक हासिल किया। जिसके चलते उसका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ। पंजाब सरकार ने दिल्ली में नेशनल खेलने के लिए भेजा। राहुल ने मार्शल आर्ट में पदक हासिल किया। डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर आशा अग्रवाल ने राहुल को सम्मानित किया। उसे तीन बार जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल, स्कूल की प्रिंसिपल बिंदू भल्ला व कोच कमल शर्मा, राजबीर सिंह व विजयदीप सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed