फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: Union Minister Hardeep Puri said - I will not contest Lok Sabha elections from Amritsar

Punjab: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- अमृतसर से नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव, पिछला भी नहीं लड़ना चाहते थे

Wed, 06 Sep 2023 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 12:17 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से बनाया गया गठजोड़ मोदी को कभी नहीं हरा सकता है। पुरी ने चंद्रयान की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी, और कहा कि देशभर से मिट्टी चांद पर ले जाई जाएगी।

विज्ञापन
Punjab: Union Minister Hardeep Puri said - I will not contest Lok Sabha elections from Amritsar
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह पिछला चुनाव भी नहीं लड़ना चाहते थे। पुरी अमृतसर के रूप एवेन्यू में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा और अकाली दल बादल के बीच गठबंधन होगा या नहीं, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन


पुरी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे इसका जवाब देंगे। हरदीप पुरी ने चंद्रयान की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी, और कहा कि देशभर से मिट्टी चांद पर ले जाई जाएगी। वहीं, राहुल गांधी ने जो गठबंधन बनाया है वह सफल गठजोड़ नहीं है। इन लोगों की मोदी को हराने की चाहत पूरी नहीं होगी। इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दसवें से पांचवें स्थान पर आ गया है। अगले कुछ महीनों में हम तीसरे स्थान पर होगा।
विज्ञापन


मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत अमृतसर उत्तरी विधानसभा की 12 पंचायतों से पुरी ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए एक कलश मिट्टी एकत्रित की। इस कलश में कई शहीद परिवारों के घरों की मिट्टी भी डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका के निर्माण कार्य में शहीदों के परिवारों, सामाजिक संस्थाओं सहित हर गांव, वार्ड, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ आदि स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे और उन्हें इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed