{"_id":"b493d7fe5db1acdd4b9da828c9d0dee5","slug":"punjab-pathankot-rain-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ आफत भी लाई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ आफत भी लाई बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार से शुरू हुई बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ लोगों के लिए आफत भी
विज्ञापन
साथ लाई है। बरसात होने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं
जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही दो
दिन की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है।
वीरवार की रात से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार दोपहर बाद बारिश थमी। इसके बाद शहर के मुख्य बाजारों में दोबारा लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। बारिश ने प्रशासन के जलनिकासी के पुख्ता दावों की पोल खोल दी है। शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया।
शहर के काली माता मंदिर के बाहर रोड पर डेढ़ फीट जमा हुए पानी में कई लोगों के वाहन फंस गए। इसके अलावा ढांगू रोड पर भी कई जगहों पर पानी जमा हो गया। कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे मेें बारिश दोबारा होने के पूरे आसार बने हैं। वहीं पहली बरसात होते ही शहर में पानी जमा हो गया, जिसका मुख्य कारण पानी की निकासी न होना है।
वहीं ढांगू रोड पर चल रहा आरसीसी सड़क का काम धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को भीड़ गलियों से गुजरना पड़ा। गलियों में पानी की निकासी न होने से काफी दिक्कतें आईं। उधर, बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी है। शहर के लोगों जगह-जगह जलभराव हने पर नगर निगम के खिलाफ रोष जताया है।