{"_id":"61bf302707662310d712f0fb","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-reached-sri-harmandir-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे सीएम चन्नी: कहा- बेअदबी की घटनाओं के पीछे एजेंसियों का हाथ, तह तक की जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे सीएम चन्नी: कहा- बेअदबी की घटनाओं के पीछे एजेंसियों का हाथ, तह तक की जाएगी जांच
Sun, 19 Dec 2021 06:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:49 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटना से मन बहुत दुखी है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं तो कुछ एजेंसियां और गलत ताकतें सूबे में गलत रोल अदा कर रहीं हैं। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार शाम बेअदबी की कोशिश के बाद मन भरा हुआ है। सीएम रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, देहात कांग्रेस प्रधान भगवंत पाल सिंह सच्चर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कल की घटना बहुत ही दुखदायी है।
विज्ञापन
इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। इस घटना के बाद उनका मन भरा हुआ है और वह गुरुघर में नतमस्तक होने आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेअदबी की घटना की तह तक जाएगी और इन घटनाओं के पीछे की ताकतों का पता लगाएगी, क्योंकि अब चुनाव निकट हैं तो कुछ एजेंसियां और गलत ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहीं हैं। इसलिए पंजाब के लोगों को चौकस रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों के नाम संदेश में कहा कि आपसी भाईचारा, सद्भावना, प्यार और अमन शांति बनाए रखें। उन्होंने यकीन दिलाया कि
सभी धार्मिक स्थल, चाहे वे किसी भी धर्म से जुड़े हों, उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। कपूरथला जिले में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश में मारे गए युवक के राज्य से 20 लोगों के आने बाबत पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियां लगातार इनका पता लगाने में जुटी हैं और संगत भी चौकस रहें। हम इन घटनाओं की तह तक पहुंचेंगे और गलत ताकतों को बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन
बेअदबी की घटनाओं के पीछे एजेंसियों का हाथ: चन्नी
उधर, तरनतारन में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में हो रही बेअदबी की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एजेंसियों का हाथ है। हालांकि सीएम ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह एजेंसियां देश की हैं या बाहर की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आंधी चल रही है, जिससे घबरा कर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए धार्मिक बेअदबी की जा रही है। हमें संयम से काम लेते हुए धार्मिक स्थलों की निगरानी रखनी चाहिए। चन्नी ने पुलिस से घटना की विस्तृत जानकारी ली और तत्काल जांच पूरी करने के निर्देश दिए। पट्टी में श्री गुरु तेग बहादुर जी स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य शुरू करवाने और पांच करोड़ से बने डाइट सेंटर के लोकार्पण के मौके पर सीएम ने रैली को संबोधित किया।