फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, batala, crime, 2.8 lac loot from lady

पादरी ने महिला से 2.80 लाख लूटे, गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Fri, 10 Jul 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को नजदीकी गांव कीढ़ी अफगाना की रहने वाली एक महिला से एक पादरी
विज्ञापन
ने अपने साथियों से मिलकर बटाला के जीटी रोड बाईपास से महिला का पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

महिला के बैग में 2 लाख 80 हजार रूपये थे। इस संबंध में पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में जसवंत कौर वासी गांव कीढ़ी अफगाना ने बताया है कि कि उनके घर में पादरी प्रेम मसीह का आना जाना था।

उसने बताया कि प्र्रेम ने उससे कहा कि वह उसके पुत्र को फौज में भर्ती करा देगा और इसके लिए उसे तीन लाख रुपये देने होंगेे। जसवंत कौर ने आगे बताया कि उसके पास 20 हजार रुपये थे, उसने उसे 20 हजार रुपये दे दिए और शुक्रवार को वह कादियां बैंक से बाकी के देने वाले पैसे 2 लाख 80 हजार रुपये लाने गई थी। जब वह 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर वापस आ रही थी तो उसे प्रेम मसीह का फोन आया कि वह गुरदासपुर के बाईपास पर उनको पैसे पकड़ा दे।

उसने बताया कि वह गुरदासपुर के बाईपास पर पैसे देने के लिए गई तो एक कार में सवार प्रेम मसीह और उसके साथ चार अज्ञात व्यक्ति थे। चारों ने उसका पैसों वाला बैग छीना और फरार हो गए और वह देखती ही रह गई। इस संबंध में उसे तुरंत पुलिस को सूचित किया।

इस संबंध में पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला जसवंत कौर के बयानों पर पादरी प्रेम मसीह और उसके तीन साथियों पर लूट का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed