{"_id":"d200ada01566796bd30a770e433ec8fb","slug":"punjab-amritsar-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर क्रास करते दो नाइजीरियन स्टूडेंट काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर क्रास करते दो नाइजीरियन स्टूडेंट काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने अवैध तरीके से दोऊके सीमा पार करते दो नाईजीरियन विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरेापियों की पहचान सैनी जैमईलो और इमारन कबीर निवासी नाईजीरिया के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों 2014 में स्टडी वीजा पर दिल्ली पढ़ने आए थे। सैनी जैमईलो कर्नाटक की ओपन यूनिवर्सिटी से बीएससी फाइनल ईयर कर रहा है जबकि इमारन कबीर आईटी का विद्यार्थी है। दोनों को दोऊके सीमा पर शुक्रवार सुबह साढे़ छह बजे सीमा पार कर पाक जाने की कोशिश करते समय पकड़ा गया।
डीआईजी बार्डर जोन एमएफ फारुकी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए थे। इसलिए वह सीमा लांघ कर पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाना चाह रहे थे। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से किराए पर स्विफ्ट डिजाइर कार लेकर आए थे। उनके पैसे खत्म हो गए और सारी रात उन्होंने पार्किंग में गुजारी। उसके बाद उन्होंने बार्डर पार कर पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाने की योजना बनाई लेकिन उससे पहले ही बीएसएफ ने उन्हें गिरफतार कर लिया। आईसीपी सेंटर में इमीग्रेशन विभाग ने भी उनसे लंबी पूछताछ की, जिसके बाद इन्हें घरिंड़ा पुलिस के हवाले कर दिया जहां पर इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कुछ दिनों में अमृतसर के पास सीमांत क्षेत्रों में संदिग्ध कार्रवाई बढ़ी है। पिछले शनिवार को बीएसएफ ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। मंगलवार रात को बीएसएफ द्वारा तमिलनाडु निवासी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।