फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, cm badal, sangat darshan

विवाह से एक माह पहले मिलेगा शगुन : बादल

Fri, 07 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (सठियाला/अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (सठियाला/अमृतसर) Updated Fri, 07 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
निर्धन लोगों की लड़कियों के विवाह के अवसर पर दिया जाने वाला अब विवाह से
विज्ञापन
एक महीना पहले देने का प्रबंध किया जा रहा है और शीघ्र ही इसको अमली रूप दिया जाएगा।

यह ऐलान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बाबा बकाला क्षेत्र के संगत दर्शन के दौरान सठियाला में किया। बादल ने कहा कि घुसपैठ अंतरराष्ट्रीय सीमा से होती है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सीमा को अच्छी तरह सील करके घुसपैठ रोके और सीमावर्ती राजयों को पुलिस तंत्र की मजबूती के लिए विशेष सहायता दी जाए। उन्होंने हमले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी पंजाब पुलिस की तारीफ की है।

अमृतसर आईआईएम को बठिंडा में ले जाने की चर्चा पर बादल ने कहा कि यह निराधार है। सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर सीएम ने कहा कि अकाली-भाजपा की भाईचारक सांझ है। उन्होंने डॉ. सिद्धू पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि मैं इस बारे में भी निजी बयानबाजी नहीं करता और न ही किसी से वैर रखता हूं। वह मेरी बेटी की तरह हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।

संगत दर्शन के दौरान सीएम ने लगभग 32 गांवों की पंचायतों से गांवों के विकास को लेकर मसले सुने और ग्रांट देने का एलान किया। इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह मन्ना, प्रधान सचिव अजोय शर्मा, उपायुक्त रवि भगत, एसएसपी जसदीप सिंह चेयरमैन गुरविंदर सिंह रूबी, चेयरमैन रंजीत सिंह मिंयाविंड, एडवोकेट नवजोत चाहल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed