फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, cm badal

किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध है सरकार : बादल

Fri, 27 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खडूर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, खडूर साहिब Updated Fri, 27 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, cm badal
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि सरकार सफेद मक्खी के हमले से हुए किसानों के आर्थिक नुकसान की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन


सरकार किसानों को 640 करोड़ रुपये का मुआवजा बांट रही है और मुआवजे के विभाजन के बारे में सरकार को कोई शिकायत नहीं मिली है। बादल शुक्रवार को खडूर साहिब विधान सभा हल्के के संगत दर्शन दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा करवाई जा रही सद्भावना रैलियों का कोई भी सियासी मनोरथ नहीं है।

इससे पहले गांव कल्ला, कंग, बाणीया, जहांगीर, देऊ और बाठ में सीएम ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए पंजाब को दोबारा उस काले दौर में धकेलना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार लोगों के सहयोग से इन हरकतों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

संगत दर्शन को सरकार का एक अहम प्रोग्राम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका एक लक्ष्य राज्य के विकास को उत्साह देने के साथ-साथ सरकार को लोगों के दरवाजे पर लाना है और इस प्रोग्राम को कोई एजेंडा नहीं है। इस मौके पर सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, प्रमुख सचिव केजीएस चीमा, अजोय शर्मा, डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल, अलविंदरपाल सिंह पखोके, एसडीएम रविंदर सिंह और दलबीर सिंह जहांगीर मौजूद  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed