फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, vard no 35 problems, civic amenities, pathankot

समस्याओं के खिलाफ सड़क पर उतरे बाशिंदे

Fri, 06 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 06 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
protest, vard no 35 problems, civic amenities, pathankot
पठानकोट में पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन करते वार्ड नंबर 35 के निवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के वार्ड नंबर 35 में समस्याओं से परेशान लोगों ने शुक्रवार को पार्षद कमलेश रानी के  नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों नगर निगम, मेयर व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद ने नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया है। 

प्रदर्शन कर रहे मोहल्लावासी सत्या देवी, महिंदर देवी, उषा, प्यारी देवी, माया, कांता देवी, राम लुभाया, जोगिंदर पाल, अंजू, सतपाल, प्रीतो देवी, मनोहर लाल, राजू, सुमन, सीमा सैनी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में लंबे समय से पीने का पानी सीवरेज युक्त आ रहा है। इससे लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सीवरेज व पीने के पानी के पाइप वर्षों पुराने होने के कारण जर्जर हो गए हैं। सड़कों की हालत ठीक नहीं है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। हलकी सी बारिश से ही गलियां, सड़कों तालाब का रूप धारण कर लेती हैं। 

पार्षद कमलेश रानी ने कहा कि नगर निगम कांग्रेसी पार्षदों के साथ पक्षपात कर रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में पिछले सात वर्ष से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। वहीं लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं। उन्होंने कहा कि वार्ड की मुख्य गली में हलकी सी बारिश के  बाद ही पानी इकट्ठा हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। उन्होंने बताया समस्याओं के निपटारे के  िकरीब दो माह पहले मेयर अनिल वासुदेवा से बात की थी। इसके बाद भी कोई भी हल नहीं निकला। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले भी उन्होंने फिर से निगम में शिकायत दी है। अभी तक निगम के कान पर जूं तक नहीं सरकी।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम वार्ड की समस्याएं जल्द हल करे। जल्द ऐसा नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय का घेराव और शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed