फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, pathankot protest, protest in pathankot, protest against police, amritsar

पठानकोट में पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Sun, 20 Mar 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 20 Mar 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
protest, pathankot protest, protest in pathankot, protest against police, amritsar
पठानकोट में रोष प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : amarujala
एसपी हेडक्वार्टर गुलमीत सिंह खुराना की ओर से शनिवार की रात एक व्यापारी के भतीजे और तीन युवकों को अरेस्ट कर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के खिलाफ व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने सिविल अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रविवार को एसएसपी से मुलाकात मामले की जानकारी दी।

व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष भारत महाजन के मुताबिक शनिवार की रात एसपी हेडक्वार्टर ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के भतीजे और उसके तीन साथियों को बिना वजह गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह व्यापारियों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस पर पुलिस ने उक्त युवकों को छोड़ दिया।

रविवार को व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष भारत महाजन की अध्यक्षता में एसएसपी आरके बख्शी से उनके निवास स्थान पर मिला। शिष्टमंडल ने उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने ने कहा कि वह इस मसले को लेकर एसपी से बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आल इंडिया व्यापार मंडल के संगठन मंत्री एलआर सोढ़ी, राजेश शर्मा, नरेश अरोड़ा, कर्ण कुंद्रा, जीएस सेठी, अमित नैयर, अश्विनी गुप्ता, राजीव काला, सुनील छोटू, इंद्रजीत गुप्ता, विपिन वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed