फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prisoners clash over fan, one condition is critical

पंखे को लेकर कैदी हवालाती, एक की हालत गंभीर

Sat, 21 May 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prisoners clash over fan, one condition is critical
गुरदासपुर। गर्मी का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर भी इससे अछूता नहीं रहा। शनिवार को केंद्रीय जेल गुरदासपुर में पंखे को लेकर हवालातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे केंद्रीय जेल में हवालातियों के दो गुट पंखे को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें राजासांसी एयरपोर्ट अमृतसर के नजदीक का निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गुरप्रीत ने सिविल अस्पताल में बताया कि वह पिछले डेढ़ माह से केंद्रीय जेल गुरदासपुर में हवालाती के तौर पर बंद है। उसने बताया कि जेल में कालू तस्कर के साथी भी सजा काट रहे हैं। इनके चार साथियों ने बिना किसी कारण उस पर हमला कर दिया और उसके सिर पर तीखे सुआ मारकर गंभीर रूप में घायल कर दिया। इस दौरान उसने भागकर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि जब उक्त लोगों ने उस पर हमला किया तो सभी कैदियों को बाहर छोड़ा गया था।
विज्ञापन

वह केंद्रीय जेल में स्थित गुरुद्वारा के पास खड़े थे तो अचानक पीछे से उस पर हमला कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उसने पहले भी जेल अधिकारियों को बताया था कि उसे उन लोगों से खतरा है, इसलिए उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए। गौर हो कि घायल गुरप्रीत इस झगड़े को पुरानी रंजिश बता रहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार उक्त लोगों का झगड़ा पंखे को लेकर शुरू हुआ था। उधर, जेल सुपरिंटेंडेंट राजिंदर सिंह ने कहा कि उक्त लोगों में मामूली झगड़ा हुआ है। इसमें एक हवालाती घायल हुआ है, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed