{"_id":"60f9ae418ebc3e6d856f8eba","slug":"prisoners-clash-in-central-jail-two-injured-amritsar-news-pkl4210043186","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। केंद्रीय जेल अमृतसर फतेहपुर में मारपीट की हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग जख्मी हो गए। सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने में दोनों केसों में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्रिजनर एक्ट 52 के तहत केस दर्ज किया है।
केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने बताया कि चक्की नंबर 20 के बाहर कैदी लवदीप सिंह, सुखमनप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह ने कड़छी से बनाए हथियार और कड़े से कैदी याकूब अली को जख्मी कर दिया। याकूब को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। टांके लगाए जाने के बादअस्पताल से वापस उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं चक्की नंबर 20 के अंदर पाकिस्तान के कैदी राजीफ मोहम्मद और मोहम्मद अकबर ने एक अन्य कैदी मोहम्मद शकील पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में इस्लामाबाद थाने के तहत आने वाली पुलिस चौकी फतेहपुर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। एक मामले के जांच अधिकारी गुरवैल सिंह और दूसरे के जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।