{"_id":"6a69751c48c3101dce0ad337","slug":"prime-accused-in-minor-murder-arrested-in-amritsar-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बुरी नजर रखने का विरोध करने पर डंडे से पीटकर मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बुरी नजर रखने का विरोध करने पर डंडे से पीटकर मार डाला था
Wed, 29 Jul 2026 09:06 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:06 AM IST
सार
आरोपी विनित कुमार ने लड़की और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर बुलाया था। उसने उन्हें दो हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेजे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने नाबालिग पर सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया और डंडे से पीटा।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : arrest
विस्तार
अमृतसर के थाना गेट हकीमा पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।
आरोपी विनित कुमार मृतका का रिश्तेदार है। वह नाबालिग पर बुरी नजर रखता था। इसी का विरोध करने पर उसने चोरी का इल्जाम लगाकर लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी। 15 जुलाई को हुई इस घटना में लड़की की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसी दिन हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद विनित कुमार को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि विनित कुमार ने लड़की और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर बुलाया था। उसने उन्हें दो हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेजे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने नाबालिग पर सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया और डंडे से पीटा। पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है।