फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pratap bajwa will be back in active politics of punjab

पंजाब की सक्रिय राजनीति में वापस होंगे प्रताप बाजवा

Tue, 31 Aug 2021 09:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
pratap bajwa will be back in active politics of punjab
बटाला। मार्केट कमेटी बटाला के नव नियुक्त चेयरमैन गुरिंदर सिंह चीकू और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन पवन कुमार पम्मा ने मंगलवार को राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा की हाजिरी में अपना पदभार संभाल लिया। दोनों समारोह में प्रताप सिंह बाजवा विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन

मंगलवार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन पवन कुमार पम्मा के पद संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अब वह पंजाब की सक्रिय राजनीति में वापिस आ रहे हैं। इस संबंध में उनकी राज्य और राष्ट्रीय कांग्रेसी लीडरिशिप से भी बातचीत हो चुकी है। विधानसभा चुनाव वह जिला गुरदासपुर के किसी विधानसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि फैसला हाईकमान ने करना है कि उनको गुरदासपुर के किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाना है। वह किसी रिजर्व सीट नहीं बल्कि किसी जनरल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला गुरदासपुर में 9 विधानसभा क्षेत्र है और वह किसी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं बाजवा ने हास्यपद तरीके से कहा कि मैंने तो चारपाई मांगी है चाहे किसी भी कमरे में लगा दो। सिद्धू और कैप्टन के बीच रिश्तों को लेकर बाजवा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़े से बड़े राजनीतिक संगठनों में अंदरूनी टकराव चलता ही रहता है और राजनीतिक क्षेत्र में इसे बहुत चिंता का विषय नही माना जाता। सस्ती बिजली के मुद्दे पर किए एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बिजली के मूल्यों से जुड़े मुद्दे को लेकर पूरी तरह से संजीदा है। उन्होंने कहा कि बटाला शहर में पंजाब सरकार द्वारा पी.पी.पी. मोड पर एक मेडिकल कालेज बनाया जाएगा और इस संबंध में उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात भी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की जमीन को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मौके पर लोक सभा सदस्य जसबीर सिंह गिल, लोक सभा सदस्य गुरजीत सिंह औजलां, विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, विधायक बलविंदर सिंह लाडी, विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, विधायक जोगिंदरपाल, एसएस बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल, भूपिंदरपाल सिंह भगतूपुर, जाट महांसभा के प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा, मनोहर लाल शर्मा, कंवर प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed