{"_id":"6227466687d064564c144d6a","slug":"police-personnel-arrested-for-protesting-against-sidhu-s-remark-that-the-sho-s-paint-wetting-amritsar-news-pkl444049814","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: सिद्धू को चुनाव में जवाब देने की बात कहने वाला हवलदार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: सिद्धू को चुनाव में जवाब देने की बात कहने वाला हवलदार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Wed, 09 Mar 2022 01:14 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:14 AM IST
सार
हवलदार ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने की बात वीडियो में कही थी। रामबाग थाने की पुलिस ने महिला के साथ मारपीट मामले में हवलदार संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानेदार की पैंट गीली वाले पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का विरोध करने वाले पंजाब पुलिस के कर्मचारी संदीप सिंह को मंगलवार को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की ओर से दी गई मारपीट की शिकायत के बाद की है। रामबाग थाने की पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पीपीसीसी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से पहले 27 दिसंबर को सुल्तानपुर लोधी में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में अपने विधायक नवतेज सिंह चीमा की पीठ थपथपाते हुए कहा था कि अगर हमारा यह विधायक ऊंची आवाज में बोल दे तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है।
विज्ञापन
सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब पुलिस में भारी रोष रहा। चंडीगढ़ के एक डीएसपी और जालंधर के सब-इंस्पेक्टर ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। इस दौरान अमृतसर के हवलदार संदीप सिंह ने सिद्धू के इस बयान पर एक वीडियो बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।
विज्ञापन
हवलदार ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने की बात वीडियो में कही थी। रामबाग थाने की पुलिस ने महिला के साथ मारपीट मामले में हवलदार संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संदीप का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया तो उसका डॉप टेस्ट पॉजिटिव आया। हालांकि पुलिस इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। वहीं एसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि हवलदार संदीप सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है।